रांची, मार्च 29 -- रांची, हिटी। कांटाटोली से डोरंडा के बीच 30 मार्च से अगले 48 घंटे यानी 31 मार्च तक पेयजलापूर्ति बंद रहेगी। सिरमटोली-बहुबाजार कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण के मद्देनजर पुरानी पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन हटाकर नई लाइन बिछाने और इसे मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने को लेकर यह व्यवधान उत्पन्न होगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से अनुमति मिलने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा वितरण प्रमंडल बूटी ने सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि करीब 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। इसके चलते शहर की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। बता दें कि बहुबाजार से पटेल चौक कनेक्टिंग सिरमटोली चौक से मेकॉन चौक और योगदा सत्संग मठ से बहुबाजार, कांटाटोली-कोकर के बीच 1.25 किलोमीटर कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.