कांटाटोली में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मशीन जब्त
रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। भ्रूण लिंग जांच और इसकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कांटाटोली स्थित एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी कर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन, कंप्यूटर, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कांटाटोली चौक के निकट गैलेक्सी कांप्लेक्स के प्रथम तल्ले पर संचालित सिटी अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि केंद्र के संचालक डॉ राजेश कुमार द्वारा आवश्यक वैधानिक पंजीकरण के बिना अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.