रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड सीएनजी ऑटो चालक महासंघ टाटीसिलवे-कांटाटोली मार्ग में किराया निर्धारण 16 अप्रैल से लागू करेगा। यह निर्णय महासंघ ने रविवार को हुई बैठक में लिया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि किराया समेत कई और मुद्दों को लेकर 15 अप्रैल को बैठक होगी। 11 से दो बजे तक होने वाली बैठक के दौरान इस मार्ग का ऑटो नहीं चलेंगे। बताया गया कि इस रूट में की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कदम उठाने के लिए भी बैठक में चर्चा होगी। इस वसूली के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दी जाएगी। बैठक में सचिव रमाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह, प्रदेश सलाहकार मंत्री आनंद वर्मा समेत कई ऑटो चालक व मालिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.