कटिहार, मार्च 13 -- मनिहारी निस बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के मारा लाइन वार्ड चार मे अचानक आग लग जाने से ग्यारह घर जलकर खाक हो गया है। आगलगी में लगभग एक दर्जन से अधिक बकरी भी झुलस गया है। रात में ही पंचायत के मुखिया शरीफुल ने घटना की सूचना फायरब्रिगेड, सीओ तथा थानाध्यक्ष को दिया। आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मारा लाइन पर बसावट किये सारा घर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन, 112 पुलिस तथा अंचल कर्मी घटना स्थल पहुंच कर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों में पुष्पा देवी,प्रतिमा देवी,मधु देवी,उषा देवी, काजल कुमारी, गंगया देवी,सुलेखा देवी आदि शामिल हैं। सभी पीड़ित परिवार को मिलाकर 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। सीओ इस्माईल ने सभी पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सहायता...