कांच से लेकर प्लास्टिक तक के बढ़ गए दाम, दिक्क्तें
भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। यूएस और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर होने के साथ ही मिडिल ईस्ट में 39 दिनों के बाद युद्ध पर विराम लग गया है। हालांकि युद्ध का असर अब भी पूरे देश के साथ ही कालीन नगरी के लोगों पर भी पड़ रहा है। खाने-पीने के सामानों से लेकर कांच और प्लास्टिक तक के दाम बढ़ गए हैं। इसके कारण आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। रोज कमाने-खाने वालों पर जिम्मेदारों का ध्यान भी नहीं जा रहा है, जिससे दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बता दें कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग के कारण कालीन कारोबार पर व्यापक असर पड़ा। अभी भी दो हजार करोड़ के कालीन गोदामों एवं रास्ते में फंसे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब दो सप्ताह के लिए सीज फायर कर दिया गया है। उधर, रसोई गैस की किल्लत तो अब कम हो गई है। पेट्रोल एवं डीजल भी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.