नई दिल्ली, अगस्त 6 -- महिलाओं का शृंगार चूड़ी के बिना अधूरा लगता है। विवाहित हो या फिर अविवाहित हाथों में कंगन और चूड़ी तो सबको भाती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि चूड़ियां आखिर कांच की ही क्यों बनती है? तो हम बता दें कि चूड़ियां केवल कांच नहीं बल्कि पूरे भारत में अलग-अलग मैटेरियल से बनाई जाती है। अब आप बंगालियों की शंख से बनी चूड़ियों के बारे में तो थोड़ा बहुत जानती होंगी। लेकिन क्या ये जानती हैं कि चूड़ियां भारत के हर राज्य में सुहाग और सौभाग्य से जुड़ी हैं और अलग-अलग मैटेरियल से बनी हुई पहनी जाती हैं। आमतौर पर ये 6 तरह की चूड़ियां काफी फेमस है।कांच की चूड़ियां यूपी, बिहार और उत्तरी राज्यों में कांच से बनी चूड़ियों को सुहाग की निशानी माना जाता है। शादी के बाद माना जाता है कि महिलाओं को हमेशा कांच की चूड़ियां ही पहननी चाहिए। केवल सोना, लो...