फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- सुहाग नगरी के चूड़ी एवं कांच उद्योग के लिए अच्छी खबर है। गैस कंपनी ने औद्योगिक इकाइयों के आरएलएनजी गैस कोटा में और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे चूड़ी एवं कांच इकाइयों का आरएलएनजी गैस का कोटा 65 प्रतिशत से बढ़कर अब 80 फ़ीसदी हो गया है। गैस कंपनी के निर्णय से शहर की चूड़ी और कांच इकाइयों को राहत मिल सकेगी। इकाइयों के उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी।गेल गैस लिमिटेड आगरा द्वारा सोमवार की शाम शहर की गैस उपभोक्ता इकाइयों को ई मेल संदेश भेजा है। जिसमें अवगत कराया गया है कि गेल इंडिया लिमिटेड ने संशोधित गैस आपूर्ति विनियम जारी किए हैं जो 13 अप्रैल को सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगे। इन संशोधित शर्तों के तहत, सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को आरएलएनजी गैस की सप्लाई की पिछले 6 महीनों की औसत गैस खपत के 80% तक सीमित होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.