मेरठ, मार्च 28 -- दिल्ली विश्ववविद्यलय में हुए समारोह में मेरठ की कांची अग्रवाल ने गोल्ड मेडल पाकर शहर और परिजनों का मान बढ़ाया है। एमएससी फैब्रिक एवं अपैरल साइंस में कांची ने डीयू को टॉप किया है। लेडी इर्विन कॉलेज से बीएससी-एमएससी उत्तीर्ण कांची का लक्ष्य इसी विषय में आगे पीएचडी करने का है। वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता अरुण अग्रवाल ने हंसते हुए कहा कि म्हारी छोरी, छोरों से कम है क्या। हाल में ही दिल्ली में हुए समारोह में कांची को यूनिवर्सिटी मेडल और कॉलेज स्थापना दिवस समारोह में प्रकाश गुप्ता पुरस्कार से सम्मानित किया। कांची ने एमएससी में सीजीपीए 9.4 हासिल किया जो डीयू में सर्वाधिक है। कांची ने लेडी इर्विन कॉलेज से ही बीएससी में 9.3 सीजीपीए हासिल किए थे। छिपी टैंक निवासी कांची के पिता अरुण बिजनेसमैन हैं जबकि मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.