कांची नदी किनारे बालू में दबी किशोरी का शव बरामद, हत्या की आशंका
रांची, जून 23 -- बुंडू, संवाददाता। दशम फॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव स्थित कांची नदी किनारे मंगलवार सुबह बालू में दबी एक किशोरी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खूंटी जिले के मारंगहदा थाना क्षेत्र के गुटीगाड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टा मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे एक कुत्ते को बालू खोदते हुए देखा। संदेह होने पर जब लोग वहां पहुंचे तो बालू के बीच से मानव शव का हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दशम फॉल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बालू से बाहर निकाला。
घटना की गंभीरता एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जुटाए गए साक्ष्य घटना की गंभीरता को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.