कांची नदी किनारे अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त
रांची, जुलाई 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कांची नदी किनारे अवैध रूप से लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। मामला बुधवार दोपहर बाद का है। जानकारी के अनुसार प्रभारी वनपाल राजू कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम गठित कर कांची नदी किनारे झाड़ियों में छापेमारी की गई। इस दौरान झाड़ियों में एक ट्रैक्टर पर कीमती लकड़ी के बोटे लदे मिले, जबकि मौके पर चालक या कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। मामले को अवैध मानते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अवैध शीशम लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-झांगा पकड़ा, तस्करों में हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.