अयोध्या, अगस्त 2 -- अयोध्या, संवाददाता। जगद्गुरु कांची शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 92 वां जयंती महोत्सव श्री कांची शंकर मठ, प्रमोद बन में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए गए। कांची मठ द्वारा अयोध्या के पंडा-पुजारी-पुरोहित का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री कांची कामकोटि पीठ की योजना 'पंडा-पुजारी-पुरोहित कल्याण योजना' के तहत अयोध्या, गोंडा, बस्ती और काशी के करीब 170 वैदिकों को सम्मानित किया गया। वैदिकों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद पारायण भी किया गया। शंकर नेत्र चिकित्सालय के द्वारा नि: शुल्क शिविर लगाया गया :आचार्य दिव्य स्वरूप ने भक्ति, कर्म और सेवा का समन्वय : समाज का पूर्ण विकास विषय पर विशेष उपन्यास किया । इष्टि होम भी किया गया। इसके बाद जयेंद्र सरस्वती स्वामी की मूर्ति को मठ में ले जाया गया। करीब 300 लोग...