पटना, दिसम्बर 25 -- कांग्रेस असंतुष्ट गुट के नेता प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। असंतुष्ट नेता पार्टी के वरीय नेता से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष को बदलने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को इन नेताओं ने इसकी मांग करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार शर्मा, भाई कुंदन गुप्ता, प्रवीण कुमार, रामचंद्र पासवान, अखिलेश्वर कुशवाहा, माधवेंद्र कुमार सिंह, रहमत हुसैन, डॉक्टर अक्षय लाल पासवान, दुखन राम, गुलनाज खातून आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.