लातेहार, मई 23 -- लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर 24 मई को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में कंग्रेसियों द्वारा शिकायत/निवारण कार्य दिवस मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्यकर्ताओं से लिखित शिकायतें प्राप्त किया जाएगा। वहीं संग्रहित शिकायतों को जांच और निवारण की प्रक्रिया के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची भेजा जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का ससमय पहुंचाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...