देवरिया, मई 19 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आज तक देश में जो भी प्रगति हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है, पुनः कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का चौमुखी विकास हो सकता है। भाजपा ने देश की जनता को धोखा देने का काम किया है। उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस उपनगर स्थित कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कही।उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष से मिलकर उस क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर उसके निस्तारण कराने का काम करें। एसआईआर के बाद भी जिन मतदाता का नाम सूची में नही है तो उसका नाम दर्ज कराने के लिए काम करें। यह भी पढ़ें- लखीसराय: संगठन सृजन साथी अभियान की सफलता के लिए जिला कांग्रेस की बैठक जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्...