पटना, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर सदाकत आश्रम में बुधवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को कांग्रेसियों ने नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प को मजबूती से सभी कांग्रेसजन दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है, और इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी संविधान की मर्यादा, अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि आज सूबे के प्रत्येक जिलों में कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सदाकत आश्रम में जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, अनिल कुमार, असितनाथ तिवारी, शशांक शेखर, रंजीत कुमार, विशाल झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.