गुरुग्राम, मई 8 -- राहुल गांधी शुक्रवार को सद्भाव यात्रा के तहत गुरुग्राम पहुंचे और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराएगी। फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं क्योंकि इन्होंने देश पर आक्रमण किया है। इन्होंने लोकतंत्र पर हमला कर के संविधान को नुकसान पहुंचाया है। राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में चोरी किया। इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है। लाखों नाम काट देते हैं। लाखों नए नाम जोड़ देते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की 'सद्भाव यात्रा' में शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी साथ बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ...