जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर। जिला कांग्रेस जौनपुर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाली शालिनी सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शालिनी सिंह ने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं और उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। माधोपट्टी निवासी शालिनी सिंह प्रेम चंद्र सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता डीआईजी पद पर रहे। परिवार के अन्य सदस्य भी सिविल सेवा में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और संगठनात्मक कार्यशैली के दम पर राजनीति में यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- मोहसिना किदवई को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने खुशी जताई। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक नदीम जावेद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.