नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस से बातचीत के दूसरे दौर से ठीक पहले सपा ने बड़ां दांव खेला है। सपा की कमेटी में अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को भी शामिल कर लिया गया है। सोमवार को पहले दौर की बातचीत में तीन कैटेगरी में सीटों को बांटा गया था और 'A' कैटेगरी की सीट पर बातचीत हुई थी। आज 'B' और 'C' कैटेगरी की सीटों पर मंथन होना है। इन सीटों में सुरक्षित सीटें बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में मंथन से ठीक पहले सपा के इस कदम को कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और दलित समीकरणों के आधार पर सीटों की सौदेबाजी मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल बातचीत के लिए सपा की तरफ से बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी में अभी तक पीडीए का पी और ए तो शामिल थे लेकिन डी नहीं था। पी यानी पिछड़ा वर्ग से राम गोपाल यादव...