मुंबई।, फरवरी 7 -- BMC Mayor Ritu Tawde: देश की सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में सत्ता का समीकरण अब पूरी तरह बदल गया है। शनिवार को महायुति गठबंधन ने भाजपा की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को महापौर (मेयर) और शिव सेना (शिंदे गुट) के नेता संजय शंकर घाडी को उप-महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया। बीएमसी के 227 सदस्यीय सदन में महायुति के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण रितु तावड़े का मुंबई की अगली मेयर बनना तय माना जा रहा है। महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव 11 फरवरी को बीएमसी मुख्यालय में संपन्न होगा।कौन हैं रितु तावड़े? रितु तावड़े मुंबई भाजपा का एक अनुभवी चेहरा हैं। वे तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने 2012 (वार्ड 127) और 2017 (वार्ड 121) में जीत दर्ज की थी। हाल ही में 15 जनवरी 2026 को हुए चुनावों में वे घाटकोपर के वार्ड सं...