हल्द्वानी, जून 22 -- लालकुआं। कांग्रेस सेवादल की संजयनगर, बिन्दुखत्ता में आयोजित बैठक के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। पूजा राणा को कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गोकर्ण सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, प्रदीप बथ्याल, गिरधर बम, उर्मिला धामी, पूजा राणा, प्रकाश कापड़ी, राकेश वर्मा, गोपाल सिंह दानू, चंद्र देवी, मोहन कुडाई, आशा देवी, मोहन पांडे, हरीश राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...