पटना, फरवरी 14 -- कांग्रेस सेवादल ने शनिवार को सदाकत आश्रम से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सेवादल जितना सशक्त होगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खान एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव, महिला सेवादल अध्यक्ष रुचि सिंह, अहमद राजा खान, आशुतोष रंजन, राजकुमार पूर्वे, विपिन झा, राजीव पांडे, अली बल्खि, पिंकी पासवान, गुप्तेश्वर चौबे, गुलशन कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.