कांग्रेस सेवादल की कफन पदयात्रा, कई गिरफ्तार
पटना, सितम्बर 5 -- प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से शिक्षक दिवस पर राज्य की वित्तरहित शिक्षा के खिलाफ एवं वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से विधानसभा के समीप स्थित शहीद स्मारक तक कफन पदयात्रा निकाली गई। पार्टी ने दावा किया है कि पदयात्रा के दौरान पुलिस ने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव, अफरोज आलम, राजेश राठौड़, रुचि सिंह आदि कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताया। आरोप लगाया कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, लेकिन वह उनकी आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। वित्तरहित शिक्षकों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.