फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद। कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सूचना का अधिकार कानून को लेकर चर्चा की गई। जनहित में इस कानून का निरंकार लाभ उठाने का आवाहन किया गया। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सूचना अधिकार विभाग के नव नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों का उत्साह के साथ स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि सूचना का अधिकार एक ऐसा अचूक हथियार है, जिसके द्वारा आप लोगों की शिकायतों, समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। सूचना का अधिकार कानून के तहत किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हमें इस क़ानून का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करके लोगो को लाभान्वित कराना चाहिए। तभी इस क़ानून की सार्थकता होगी।कांग्रेस सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.