लखनऊ, मार्च 29 -- -अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाने का सपना कब पूरा होगा-मायावतीलखनऊ, विशेष संवाददाताबसपा सुप्रीमो मायावती ने नोएडा अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ को लेकर केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के साथ ही सपा को भी घेरा है। मायावती ने कहा कि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी जरूरी बुनियादी कार्य बसपा सरकार में ही शुरू हो गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिये अलग से प्रदेश बनाने का सपना न जाने कब पूरा होगा।मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इतना ही नहीं बल्कि उस समय केंद्र की कांग्रेस सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह काफी पहले उनकी सरकार में ही जेवर एयरपोर्ट पूरा हो गया होता। उन्होंने कहा कि जहां तक सपा सरकार का सवाल है तो...