मैनपुरी, फरवरी 25 -- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बुधवार को मैनपुरी में कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य को भगवान का दर्जा दिया गया है। शंकराचार्य की बात सर्वोपरि कही जाती है। लेकिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को टारगेट बनाकर परेशान किया जा रहा है। उनकी छवि खराब की जा रही है। भाजपा सरकार एक तरफ धर्म और हिंदुओं की बात करती है दूसरी तरफ सरकार के बड़े नेता धर्म और हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। प्रदेश महासचिव ने कहा कि जनता इन सभी को सबक सिखाएगी और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार से पहले कांग्रेस की सरकार में हर धर्म को सम्मान मिला, जाति और भेदभाव मिटाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आज लोगों को गुमराह करके धर्म, जाति और राष्ट्रभक्ति के नाम पर बांटा जा रहा है। दूसरे देश के इशारों पर सरकारें काम कर रही हैं। उत्त...