कांग्रेस सरकार बनी तो 2003 के कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण: बेहड़
रुद्रपुर, मई 31 -- पंतनगर, संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को पंतनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने लगभग 16 लाख से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में वर्ष 2003 के कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया जाएगा। लैंबर्ट स्क्वायर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंतनगर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। बताया कि पहली बार क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा कई आंतरिक सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी पूरा किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.