कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिला-विरोधी करार दिया। जमुआ विधायक मंजू देवी ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में हुए घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का यह रुख महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। प्रेसवार्ता में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। यह भी पढ़ें- ...