हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, मुख्य संवादाता। हल्द्वानी के बहुचर्चित वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा नेताओं ने मुद्दे को बेवजह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया, जबकि समाधान पहले हो सकता था। धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। हालांकि, लालकुआं के बिंदुखत्ता, खटीमा के बग्गा, रामनगर ऋषिकेश आदि वन खत्तों में चल रहे राजस्व ग्राम बनाने के मामलों पर धामी ने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इन मामलों का ठोस समाधान निकालने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। रानीबाग एचएमटी भूमि पर आईटी हब योजना को गति हल्द्वानी। पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में कानून व्यवस्था और जनपद में चल रहे विकास कार्य...