जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को निर्मल गेस्ट हाउस में भाजपा की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में भाजपा 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाएगी। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। देश में पहले भी आठ बार विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है। मतदाता सूची में किसी त्रुटि या नाम हटाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने राहुल गांधी से आरोपों के समर्थन...