हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कांग्रेस पर संवेदनशील मामलों में राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस राजनीतिक हताशा में षड्यंत्र रचने में जुटी हुई है। प्रेस को जारी बयान में विकास तिवारी ने कहा कि चंपावत की हालिया घटना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता को झूठे और फर्जी मामले में फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच और तथ्यों के कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- चंपावत मामले में स्थानीय कांग्रेस नेता आनंद मेहरा की भूमिका पर उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.