बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बखरी, निज संवाददाता। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत क्षेत्र के अठखुट्टी निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमन जीत सुमन को बखरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगर का प्रभारी सतीश कुमार तथा ग्रामीण प्रभारी के रूप में मो. जमाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बाद नगर एवं प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम तथा जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक संघर्षशील युवा नेता को प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। यह भी प...