बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अजय कुमार शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के चलते देश का शिक्षित वर्ग या तो सत्ता के साथ हो गया है या फिर मौन साधकर घर बैठ गया है। इससे देश वैचारिक रूप से कमजोर हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आजमगढ़ के प्रभारी ज्ञानेन्द्र पांडेय 'ज्ञानू' ने कहा कि धारा विपरीत चलना बड़े धैर्य और साहस की बात है। देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा अनेक चुनाव मे हार के बाद बावजूद कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने विचारों पर अडिग हैं। नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा शिक्षक प्रकोष्ठ की मजबूती पार्टी को वैचारिक रूप से समृद्ध बनायेगी। प्रशान्त पांडेय ने कहा विपरीत परिस...