शिमला, मार्च 23 -- हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो सकता है। प्रदेश विधानसभा में मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के बाद राज्य सरकार अब पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपये तक सेस लगा सकेगी। इस विधेयक के पारित होने से पहले सदन में इस पर जोरदार बहस हुई और विपक्षी भाजपा ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह विधेयक सदन में पेश करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले सेस से मिलने वाली राशि विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कमजोर वर्गों को सहयोग देना है और यह फैसला सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सेस लागू होने के बावजूद सरकार यह सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.