फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- फर्रुखाबाद। लखनऊ में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुये पुलिस सुबह से ही अलर्ट हो गई। कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर निगरानी बढ़ा दी गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा को 15 फरवरी की रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सुबह से ही उनकी गाड़ी के आगे पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। शहर अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें कोर्ट भी नहीं जाने दिया गया। इंस्पेक्टर दर्शन सिंह स्वयं चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर काफी देर डटे रहे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन सरकार तानाशाही तरीका अपना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.