आगरा, अप्रैल 10 -- कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। कासगंज शहर अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से शाम को यहां पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं ने अर्थी को कंधा देकर श्रद्धाजंलि दी। उनके परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राय ने इस दौरान शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के 12 वर्षीय पुत्र विशाल को गले लगाकर ढांढस बंधाया। कहा कि पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस साथ खड़ी है। उनकी शवयात्रा में जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, एआईसीसी मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, अखिलेश शर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता, अदनान मियां, अमित पाठक, अमित यादव एकवोकेट, महेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सतेंद्र पाल वैश्य, चंद्रपाल कश्यप, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.