महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी के प्रस्ताव पर दीवानी कचहरी के युवा अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह को कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि घुघली ब्लॉक के बेलवा टीकर गांव निवासी अधिवक्ता मनीष सिंह के मनोनयन से अधिवक्ताओं में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति विश्वास मजबूत होगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश लाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.