पटना, मार्च 29 -- कांग्रेस के बागी विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को वरिष्ठ जदयू नेता तथा ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की। मंत्री के सरकारी आवास पर करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद सुरेन्द्र कुशवाहा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा कर जानकारी दी। इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि, मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के काम के सिलसिले में ग्रामीण कार्य मंत्री से मुलाकात करने गए थे। इसका कोई और मतलब नहीं है। ग्रामीण कार्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने वाल्मीकिनगर के ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों और पुल के निर्माण की मांग की है ताकि बरसात में आवागमन सुचारू बना रहे। गौर हो कि वाल्मीकि नगर से कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने इससे पहले पार्टी लाइन से अलग हटकर राज्यस...