हरिद्वार, जनवरी 27 -- कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को फोन पर धमकाने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस नेता जितेंद्र चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। दूसरी ओर, पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मेयर प्रतिनिधि रह चुके जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि विधायक रवि बहादुर ने उनको फोन पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार दबाव बनाए जाने से उनको और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। यह प्रकरण पुरानी राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.