कांग्रेस यूपी प्रभारी आज से दो दिन राजधानी में, सिलसिलेवार बैठकें करेंगे
लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वह विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की विभिन्न कमेटियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ बैठक तय है। इन बैठकों में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। पार्टी विधान सभा चुनाव के लिहाज से विभिन्न मुद्दों के साथ मतदाताओं तक पहुंचने के कार्यक्रम तय कर सकती है। कांग्रेस वॉर रूम व कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों के अलावा फ्रंटल संगठनों के साथ भी बैठकें प्रस्तावित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.