लोहरदगा, दिसम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।बिहार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सबने देखा है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कितनी अहमियत देती है। हम तो जिला अध्यक्ष चुनने के लिए भी राय शूमारी करते हैं दूसरी ओर भाजपा में दो व्यक्ति पीएम मोदी और अमित शाह जो कहते हैं, उसे ही सही मान लिया जाता है। दोनों सरकार और संगठन में लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं करते हैं। पिक एण्ड चूज की बात करते हैं। ये अलग बात है कि वह बिहार से हैं। उनको मेरी तरफ से शुभकामना है। साथ ही साथ उन्हें सलाह है कि वह संविधान और संवैधानिक मूल्य उनके प्रति निष्ठावान रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.