कांग्रेस में मची कलह! राहुल गांधी के भारत लौटते ही होगी रार? अमित शाह से मिले सांसद रंधावा
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पंजाब कांग्रेस में हुए हालिया संगठनात्मक बदलावों के बाद पार्टी के भीतर कलह और बगावत के सुर तेज हो गए हैं। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष (पीपीसीसी चीफ) बरकरार रखे जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा स्थित अपने आवास पर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने सियासी हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है, हालांकि रंधावा ने इसे पूरी तरह से गैर-राजनीतिक मुलाकात बताया है।चन्नी के घर 60 नेताओं का जमावड़ा, हाईकमान को अल्टीमेटम आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस में यह नाराजगी का पहला खुला प्रदर्शन है। चन्नी के घर करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में 60 से ज्यादा नेता शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.