नई दिल्ली, फरवरी 18 -- बिहार कांग्रेस के बागियों पर पार्टी नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई की है। दो बड़े चेहरों पर गाज गिरी है। पार्टी के पूर्व विधायक छत्रपति यादव और एआईसीसी सदस्य आनंद माधव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी के खिलाफ गतिविधि चलाने के आरोप में दोनों नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बिहार चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में बड़े चेहरों के खिलाफ गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी ऑफिस में भारी बवाल किया गया था। आनंद माधव के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में प्रदर्शन किया गया। चुनाव का रिजल्ट आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप लगाए गए। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उपजा विवाद अब कार्रवाई के मुहाने पर आ गया है। बगावत का बिगुल फूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.