लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस में पैसे लेकर टिकट नहीं दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे विरोधी विभिन्न प्रकार के आरोप लगाएंगे। राजेंद्र का यह बयान उस ई-मेल के वायरल होने के बाद आया है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिलाने के आरोप लगाए गए थे।राजेंद्र पाल गौतम ने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश में जैसे-जैसे कांग्रेस मजबूत होगी, वैसे-वैसे तरह-तरह के आरोप लगाए जाएंगे। कोई जिला अध्यक्ष के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाएगा तो कोई टिकट दिलाने के नाम पर। कांग्रेस का टिकट उन्हीं को मिलेगा जो जनता के बीच में सक्रिय हैं। उन्होंने अपना नाम लिए बिना कहा है कि किसी के भी नाम पर कोई पैसे मांगे तो उसे पैसे न दें।इसके पहले भी राजे...