रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि नेताओं-कार्यकर्ताओं को संगठन की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए। उचित फोरम और नेतृत्व के सामने में अपनी बात कार्यकर्ताओं-नेताओं को रखनी चाहिए। संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबके सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों का मनोनयन संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखकर किया गया है। नेतृत्व के भरोसे को कायम रखना और जनता एवं संगठन के प्रति जिम्मेवारियों को पूरा करना उनका प्राथमिक दायित्व है। किसी भी संगठन का जड़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटताता से ही जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है। जिलों से आयी शिकायतों पर पूरी गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.