कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट बनने पर डॉ पी नैयर ने जताया आभार
बोकारो, मई 29 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ पी नैयर को प्रदेश कांग्रेस की ओर से मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ नैयर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने झारखंड प्रभारी के राजू, राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, सह प्रभारी डॉ सिरिबेला प्रसाद व भूपेंद्र मारावी, मीडिया टैलेंट हंट समन्वयक डॉ हामीद हुसैन को भी धन्यवाद दिया। डॉ नैयर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.