नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को होने वाले बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शनों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। बीजेपी की तरफ से 1 नवंबर से घोषित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्राओं के जवाब में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने सरकार के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में दिल्ली पुलिस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 'जन-महाभियोग' कार्यक्रम की तैयारियों को रोक रही है।व्यापारियों के नुकसान पर दोहरा मापदंड क्यों?: पवन खेड़ा व्यापारिक संगठन 'चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) की ओर से त्योहारी सीजन में...