कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आज
नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वर्ष 2027 में सात राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के साथ रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को इंदिरा भवन में पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संगठन कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.