मेरठ, जनवरी 4 -- कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के पिता एवं समाजसेवी प्रभाकर शर्मा (करीब 75 वर्ष) का शनिवार शाम निधन हो गया। प्रभाकर शर्मा चौधरी चरण सिंह विवि में लिपिक रहे है। उनके निधन की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई। रंजन शर्मा के पिता के निधन पर गिरीश शर्मा, प्रशांत कौशिक, कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, अभिमन्यु त्यागी, एसके शाहरूख, नईम राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, आमिर रजा, पुनीत शर्मा, रीना शर्मा ने भी शोक जताया। प्रभाकर शर्मा को आज पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.