जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- आज कांग्रेस अपना 140वां स्थापना दिवस मना रही है। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक पुस्तकालय में झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कई पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज सभी मंडल और प्रखंड सहित कई अन्य जगहों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाएंगे। इसके साथ ही सिदगोड़ा गड्ढा मैदान में राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया जाएगा। दूसरी ओर, पलंग मार्केट साकची में शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साकची में ही युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू के नेतृत्व में कंबल वितरण ...