सहारनपुर, जनवरी 10 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ही नहीं बल्कि गांधी से नाम भी दिक्कत है। इसीलिए मनरेगा को बदल दिया गया है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान 100 दिन चलाएगी। सड़क से संसद तक लोगों की आवाज को उठाया जाएगा। गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस 12 जनवरी से आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। कांग्रेस लोगों जगाने काम करेगी। 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर धरना दिया जाएगा। इसी तरह कई महत्वपूर्ण आंदोलन राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होंगे। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, नसीब खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.